यूपी : चुनाव ड्यूटी में जा रहे 9 कर्मचारियों की लू लगने से मौत

कई की हालत गंभीर, 20 होमगार्ड ट्रामा सेंटर में भर्ती

ब्रह्मास्त्र मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनाव ड्यूटी में आए नौ कर्मचारियों की शुक्रवार को मौत हो गई। मिजार्पुर में भीषण गर्मी और लू की वजह से चुनावी ड्यूटी में आए 6 होमगार्ड, 1 स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वास्थ्य विभाग के बाबू की मौत हो गई। 20 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न जनपदों से होमगार्ड चुनावी ड्यूटी पर आए थे। मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पॉलिटेक्निक मैदान में पहुंचेंगे। बीमार होने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मिजार्पुर में हीट वेव की चपेट में आकर चुनाव ड्यूटी में लगे 9 कर्मियों की मौत हो गई। जिन कर्मचारियों की मौत हुई उसमें 6 होमगार्ड के अलावा 1 स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वास्थ्य विभाग का बाबू शामिल हैं। इतना ही नहीं, 20 से अधिक होमगार्ड को जिले के मंडलीय अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सभी होमगार्ड दूसरे जिलों से चुनावी ड्यूटी के लिए मिजार्पुर पहुंचे थे। जैसे ही पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे, एक-एक कर बेहोश होने लगे। कॉलेज से ही पोलिंग पार्टी रवाना हो रही थीं।

इलाज के दौरान 6 होमगार्ड की मौत
भारी संख्या में होमगार्ड की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान 6 की मौत हो गई। मरने वालों में होमगार्ड रामजियावन, सत्य प्रकाश, त्रिभुवन, रामकरन, बच्चाराम, शामिल हैं। इसके अलावा 20 होमगार्ड का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरबी कमल का कहना है कि अब तक 6 होमगार्ड की मौत हुई। यहां पर कुल 23 लोगों को लाया गया था, जिसमें 20 होमगार्ड का अभी भी इलाज चल रहा है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 5 होमगार्ड की मौत स्वीकार की। वहीं अस्पताल में भर्ती बीमार होमगार्ड का कहना है कि गर्मी की वजह से चक्कर आने लगा इसके बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया। बेहोश हो गया।