12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, मानसून गुजरात पहुंचा

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। मानसून के कारण गोवा-महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में तेज बारिश हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आॅटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। गुजरात में भी अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है।