विक्रम सरोवर में जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर ने किया श्रमदान

 

 

उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शुक्रवार सुबह सांसद अनिल फिरोजिया ,विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर विक्रम विश्वविद्यालय स्थित विक्रम सरोवर में साफ सफाई करी। इसी क्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के प्रांगण में  सांसद श्री फिरोजिया ,विधायक श्री जैन कालूहेड़ा,नगर निगम सभापति श्रीमती यादव व कलेक्टर श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जनमानस को जागरूक किया।