लक्ष्मीबाई मंडी में सालो से अटका हुआ है दुकानों का प्रस्ताव

 

प्रशासन को लेना होगा संज्ञान, व्यापारी हो रहे परेशान

इंदौर। शहर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के व्यापारी लंबे समय से दुकान, गोदाम को लेकर से परेशान हैं। दो साल पहले मंडी खप्रशासन ने यहां दुकान, गोदाम हे निर्माण की प्रस्ताव तैयार किया था। शासन से अनुमति नहीं मिलने से प्रस्ताव पर काम शुरू नहीं हो सका।
व्यापारियों की लगातार मांग को देखते हुए मंडी प्रशासन ने नए सिरे से कार्ययोजना बनाई है। यहां 20 दुकानें, 15 गोदाम बनाए जाने की योजना है। मंडी के एक अधिकारी ने बताया कि संयोगितागंज अनाज मंडी के बाहर या बड़ी संख्या में व्यापारियों की दुकान, गोदाम हैं। इससे मंडी
व्यापारियों और किसानों को फसल बेचने में सुविधा मिलती है। लक्ष्मीबाई मंडी के पास जगह का अभाव होने से दुकान, गोदाम का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था। मंडी प्रशासन ने जमीन की समस्या का हल निकाल लिया।
मुख्य गेट के पास खाली पड़ी जगह पर दुकानें निर्मित की जा सकती है। इससे व्यापारियों को फसलों की खरीद बिक्री में लाभ मिल सकेगा। बता दें, मंडी के सामने निगम फोरलेन का निर्माण कर रहा है। जिंसी से फोरलेन बनाकर सुपर कारीडोर को जोड़ने की योजना है। इसी क्रम में जिंसी के समीप पुलिया चौड़ीकरण का भी शुरू किया गया है।