दिल्ली जल बोर्ड आॅफिस में तोड़फोड़, मटके फेंके

आतिशी का आरोप- भाजपा नेताओं ने हमला करवाया बांसुरी स्वराज बोलीं- पानी किल्लत आप की देन

एजेंसी नई दिल्ली

जल संकट को लेकर भाजपा दिल्ली के 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान भाजपा के कार्यकतार्ओं ने दिल्ली के छतरपुर के जल बोर्ड आॅफिस में तोड़फोड़ की है। उन्होंने मटके आॅफिस के कांच पर फेंककर फोड़ दिए। फिलहाल इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली सीट से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा- दिल्ली में जल संकट प्राकृतिक समस्या नहीं है। यह अअढ द्वारा बनाई गई किल्लत है। दिल्ली के पास पर्याप्त पानी है। हरियाणा भी ज्यादा पानी रिलीज कर रहा है। 10 साल में अअढ ने दिल्ली जल बोर्ड को 600 करोड़ के प्रॉफिट से 73 हजार करोड़ के लॉस में ला दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह सीएम अरविंद केजरीवाल है। दिल्ली में पानी स्टोर करने की जगह है। हरियाणा भी अपनी क्षमता से ज्यादा पानी दे रहा है। पानी की चोरी और बबार्दी इस किल्लत का मूल कारण है।