सड़क हादसे में 2 की मौत, 20 घायल

ब्रह्मास्त्र खरगोन

खरगोन में बुधवार सुबह 7.30 बजे इंदौर जा रही बस की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक्सीडेंट कसरावद-भीलगांव के बीच हुआ। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया। उसे आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। घायलों को कसरावद तो गंभीर घायलों को खरगोन रेफर किया गया है।
उधर, पन्ना में बुधवार सुबह 5 बजे ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हुए हैं। घटना पन्ना-अमानगंज घाटी की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में प्रतीक्षा सोनकर, ईशा सोनकर, मिथलेश और रणवीर को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। धर्मा सोनकर और अंकित खटीक की मौत हो चुकी थी। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं।