आज डोंगला में होगी विशिष्ट खगोलीय घटना दोप. 12:28 पर साया भी साथ छोड़ देगा

महिदपुर। आज 20 जून गुरुवार को पद्मश्री डॉ०विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला, डोंगला पर विशिष्ट खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा जो वर्ष में केवल एक बार ही घटित होता है। आज दोपहर 12:28 पर साया लुप्त हो जाएगा जो करीब एक मिनिट तक दिखाई नहीं देगा । यह खगोलीय घटना यहाँ स्थित शंकू यन्त्र, भास्कर यन्त्र, भित्ति यन्त्र, सम्राट यन्त्र और नाड़ी वलय यन्त्र के माध्यम से देखी जा सकेगी। चूंकि सूर्य उत्तरायण की गति समाप्त कर दक्षिणायन की ओर विसर्पण करेगा । पृथ्वी के अक्षीय झुकाव का परिणाम है यह घटना। इस विशिष्ट खगोलीय दृश्य को देखने के लिए प्रतिवर्ष अनेक स्थानों से वैज्ञानिक और विद्वद्गण यहाँ आते हैं। आस पास से ग्रामीण जन भी बड़ी उत्सुकता से इस दृश्य को देखने हेतु बड़ी संख्या में आते हैं।