पुतिन ने किम जोंग को लग्जरी कार गिफ्ट की

प्योंगयांग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद बुधवार सुबह को नॉर्थ कोरिया के दौरे पर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर तानाशाह किम जोंग उन ने खुद उन्हें रिसीव किया। पुतिन के साथ रूस के 10 मंत्रियों और अधिकारियों का डेलिगेशन मौजूद है। इनमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोऊसोव शामिल हैं। पुतिन ने किम जोंग को तोहफे में लग्जरी कार आॅरस भेंट की है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति ने तानाशाह को एक कटार और टी सेट भी गिफ्ट किया। पुतिन के सहयोगी यूरी ऊषाकोव ने बताया कि ये तोहफे पुतिन की छवि को दशार्ते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने किम जोंग को इतने लग्जरी गिफ्ट दिए हैं।