हज यात्रा: मक्का में गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार, 68 भारतीयों की भी मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

सऊदी अरब में हज के दौरान 600 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत चौंकाने वाली है। इतनी बड़ी तादाद में हज यात्रियों की मौत की खबर के बाद भारत से हज के लिए गए तीर्थयात्रियों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। भारत से इस साल 1,75,000 यात्री हज के लिए गए थे। यात्रा से जुड़े एक डिप्लोमेट ने बताया कि मरने वाले लोगों में 68 भारतीय भी शामिल हैं। ये मौतें पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई हैं और हज के आखिरी दिन 6 भारतीय की मौत हुई है। डिप्लोमेट के मुताबिक, कई मौतें प्राकृतिक कारणों और बुजुर्गों की हुई है, जबकि कुछ मौतों की वजह भीषण गर्मी है। भारतीय नागरिकों की मौत पर अभी तक भारत सरकार की और से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

577 हज यात्रियों की मौत भीषण गर्मी से हुई है, लेकिन गुरुवार को अऋढ की नई रिपोर्ट के मुताबिक ये संख्या 645 हो गई है। पिछले साल हज के दौरान 200 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई थी। मरने वाले हज यात्रियों में सबसे ज्यादा मिस्र के नागरिक हैं। हज के दौरान मारे गए 600 से ज्यादा हज यात्रियों में सर्वाधिक 323 मिस्र, ट्यूनीशियाई से 35, इंडोनेशिया से 44, जॉर्डन से 41, भारत से 68 और ईरान से 11 नागरिक शामिल है। खबरों के मुताबिक मारे गए हज यात्रियों के शव वापस देश नहीं भेजे जाएंगे, उन्हें सऊदी अरब में ही दफन किया जाएगा।