सहज योग ध्यान से नशामुक्त होने की जानकारी दी कार्यक्रम में

दैनिक अवन्तिका\ब्रह्मास्त्र उज्जैन
उज्जैन। सहज योग समिति एवं सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त विभाग, के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं व्यसन मुक्ति हेतु सहज योग ध्यान से आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन सख्याराजे परिसर धर्मशाला, देवास गेट पर किया गया। योग के माध्यम से किस तरह से व्यक्ति नशा व बुरी आदतों का त्याग कर सकता है, यह जानकारी दी गई।
उपस्थित साधकों को श्री माताजी की कृपा में सहज योग ध्यान पद्धति बताई गई एवं आत्म साक्षात्कार की अनुभूति प्रेमचंद गुप्ता द्वारा करवाई गई। कार्यक्रम को सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक सोलंकी, प्रभारी रुचि मिश्रा,  अशोक वासुनियां, गजानंद रामी ने संबोधित करते हुए बताया कि ध्यान योग के माध्यम से व्यक्ति का विकास किस प्रकार से एवं वह व्यसनमुक्त कैसे हो सकता है यह बताया। आभार बंशीधर भट्ट ने माना। इस अवसर पर वीरेंद्र निगम, मधुसूदन दुबे,प्रकाश बैरागी, राजेश व्यास,केके शर्मा, रेखा शर्मा, रजनी वसुनिया, रीना पिलोदिया, मुस्कान जादम सहित साधकगण एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।