जिला न्यायालय परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया

उज्जैन  मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं दीपेश तिवारी  जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विशेष योग शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया।  सचिव जिविसेप्रा कपिल भारद्वाज   सुनील कुमार  विशेष न्यान्यायाधीश संजीव कुमार गुप्ता अति प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय संजय श्रीवास्तव पंचम जिला न्यायाधीश सुनील कुमार शौक नवम जिला न्यायाधीश कपिल भारद्वाज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश अनुराग शर्मा व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री ज्योति फुस्केले व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती लता अग्रवाल योग प्रशिक्षक मनोज मेहर योग प्रशिक्षक एवं न्यायालयीन लिपिक, श्रीमती राममूर्ति जोशी योग प्रशिक्षक एवं न्यायालयीन लिपिक, न्यायालयीन कर्मचारीगण हेमंत गुप्ता अनिल गिरि गोस्वामी, महिपाल सिंह पवार देवेंद्र जोशी, पवन गायकवाड़ सहित अन्य न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।