आदिवासी महिला से दरिंदगी करने वाले के मकान पर चला बुलडोजर

उज्जैन। दो दिन पहले आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों में से एक का मकान आज सुबह पुलिस और नगर निगम के साथ प्रशासन की टीम द्वारा बुलडोजर चला कर तोड़ दिया गया। दूसरे आरोपी के मकान पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

डिंडोरी जिले से 2 दिन पहले दंपति काम की तलाश में उज्जैन पहुंचे थे। आगर रोड से एक युवक काम का झांसा देकर दोनों को ताजपुर स्थित एक खेत पर बने मकान पर ले गया था। युवक का साथी भी मौके पर आ गया था दोनों ने खेत में चारा काटने और काम करने के साथ रहने के लिए जगह देने की बात कही। दोनों युवक महिला को खेत पर बने मकान पर छोड़कर उसके पति को सामान दिलाने का का कर अपने साथ ले गए और सुनसान क्षेत्र में छोड़कर लौट आए। महिला खेत पर बने कमरे में अकेली थी दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जान बचाकर भागी महिला एक गड्ढे में जा गिरी थी। लोगों की मदद से मामला पंवासा थाना पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ घंटे में घेराबंदी कर जंगल से पकड़ लिया था दोनों आरोपी घायल हो गए थे जिनके नाम इमरान निवासी ताजपुर और रवि निवासी विराटनगर आगर रोड होना सामने आए थे। आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी करने पर पुलिस ने संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। आज सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम नगर निगम के साथ ताजपुर पहुंची जहां खेत पर बने घटनास्थल के मकान को तोड़ा गया वहीं आरोपी इमरान के घर पर ताजपुर में भी बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा था कि दूसरे आरोपी रवि के मकान को तोड़ने की भी पुलिस और प्रशासन की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर ली है संभावना है कि आज दोपहर या शाम तक उसके मकान पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है