नियमित रूप से योग करने पर शरीर में ऊर्जा का संचार होगा- सिलावट

देवास। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय देवास सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में कैलादेवी फ्लाय ओवर ब्रिज पर आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ योग किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू राजेश बैरागी ने मंच पर योग का प्रदर्शन किया। उनके साथ-साथ उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों ने योग के लिए हाथ उठाए। योग का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, महापौर गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, राजीव खण्डेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, भैरूलाल अटारिया, नरेन्द्र सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सहित अन्य जिलाधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन, पत्रकार, स्कूली बच्चे एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि हम सब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकत्रित हुए है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योग करें। संस्कृति, आस्था, लक्ष्य, संकल्प को योग पुरा कर सकता है। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड?े की शक्ति देता है। आज श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ हो रहा है। हमार देश संस्कृति और आस्था का देश है। हम सब स्वस्थ रहने का संकल्प ले और योग करें। देवास जिले में बरसात के पानी के संचय के लिए चलाये जा रहे अमृत संचय अभियान के लिए जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी को सहजने के लिए जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने इंडस्ट्रीयल पार्क में पौधारोपण भी किया।
रुनीजा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बी एस राठौर की अध्यक्षता में एवं औषधालय प्रभारी वैध देवेंद्र शर्मा एवं दुर्लभ राम खटोलिया के मुख्य आतिथ्य में दसवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वेध शर्मा व पूर्व व्ययाम निर्देशक ने सामुकि योग कराया। प्रचार्य राठौर ने मानव जीवन मे योग्य के महत्व को समझाते हुए। योग हमारे भारत वर्ष की ही देन है। आज इसे अन्तराष्ट्रीय स्तर मनाया जा रहा। यह हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य बी एल मकवाना, वरिष्ठ अध्यापक गोपाल प्रजापत , विजय महेश्वरी , श्रीमति राजेंद्री चौबे , सिंधु प्रजापति , रेखा शिन्दे सहित एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतितियो ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना की। अंत मे आभार प्रदेशन जी एल प्रजापत ने व्यक्त किया।