योग दिवस पर एकदिवसीय सार्वजनिक योग कार्यशाला सम्पन्न

महिदपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी और पंजाबी महिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिदपुर नगर में पहली बार महिलाओं के लिए एकदिवसीय सार्वजनिक योग कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमे महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति जागरूकता दिखाई। तेज बारिश के होते हुए भी 1 घंटे तक दीप्ति मल्होत्रा द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्राची मल्होत्रा द्वारा संगीतमय योगाभ्यास भी कराया गया। जानकारी पंजाबी महिला विकास समिति अध्यक्ष पुष्पा टक्कर एवं दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रजनी गुलाटी द्वारा दी गई।