विस सत्र:विवि के कर्मचारियों-अधिकारियों पर मुख्यालय छोड़ने की रोक

 

इंदौर। मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस सत्र को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी के बीच उच्च शिक्षा विभाग ने हर विश्विद्यालय के कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। आदेश के मुताबिक देवी अहिल्या विवि के कुलसचिव, सभी सरकारी प्राचार्यों और एडी से भी कहा गया है कि,विधानसभा सत्र के दौरान विभाग से जुड़े हुए सवाल और जवाब तैयार करने के लिए मुख्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों का रहना अनिवार्य होगा।