आंध्र के पूर्व सीएम के पार्टी आॅफिस पर चला बुलडोजर

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी का निर्माणाधीन आॅफिस राज्य सरकार ने बुलडोजर से गिरा दिया है। शनिवार सुबह 5.30 बजे यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने की। गुंटूर के तड़ेपल्ली में यह आफिस 9,365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई की टाइमिंग की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, सितंबर 2023 में जब वायएसआरसीपी की सरकार थी और जगनमोहन रेड्डी सीएम थे, तब टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को सुबह 6 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने भ्रष्टाचार के आरोप में चंद्रबाबू को अरेस्ट किया था।