सिंहस्थ 2028 का एकीकृत प्लान बनाएं : कलेक्टर

 

उज्जैन । सिहंस्थ 2028 के लिए उज्जैन शहर में प्रमुख मार्गो सहित  हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन , पेयजल, बसस्टैंड सहित अन्य सुविधाओं के लिए एकीकृत प्लान बनाएं।  लोकनिर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम और एमपीईबी द्वारा संयुक्त रूप से प्लान तैयार किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सिहंस्थ 2028 के लिए विभिन्न्‍ विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने बैठक स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, नगर निगम , उज्जैन विकास प्राधिकरण, सेतू परियोजना, एमपीईबी, आयुष, राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए स्वीकृत निर्माण कार्यों में भूमि अधिग्रहण, भूमि एलॉटमेंट आदि के प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के संभागीय और जिला अधिकारी उपस्थित रहें।