भेरूगढ़ क्षेत्र में उन्हेल रोड के पास करंट फैलने से तीन बेजुबान जानवरों की मौत स्कूल के समीप हुआ हादसा घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में विद्युत मंडल के अधिकारियों के प्रति आक्रोश

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  रविवार को वार्ड क्रमांक 1भेरूगढ़ क्षेत्र में उन्हेल रोड पर स्कूल के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तीन बेजुबान जानवरों की मौत हो गई। बताया जाता है की पेड़ गिरने से यहां से निकल रहे विद्युत तार टूट कर नीचे गिर गए। जिससे क्षेत्र में करंट फैल गया। और करंट की चपेट में आने से दो गाय व एक कुत्ते की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत विद्युत मंडल को सूचना देकर यहां की विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई। गनीमत यह रही कि जिस जगह  करंट के तार टूट कर गिरे उससे कुछ दूरी पर ही सड़क है जिस पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। इधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसमें विद्युत मंडल व नगर निगम के उद्यान विभाग की लापरवाही है। इन दोनों विभागों को क्षेत्रीय लोगों ने पहले ही चेता दिया था कि यहां से जो विद्युत लाइन निकल रही है उसके तार बहुत नीचे हैं जिससे कभी भी करंट फैल सकता है। तथा क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत लाइन को ऊंचा करने के लिए कई बार विद्युत मंडल के अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन विद्युत मंडल के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस हादसे के बाद से ही क्षेत्रवासी विद्युत मंडल के अधिकारियों को कोस रहे हैं वहीं कई पुराने वृक्ष यहां नाजुक स्थिति में खड़े हुए हैं जिनकी छाती के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग को भी क्षेत्र वासियों ने शिकायत की थी लेकिन नगर निगम में भी इस और ध्यान नहीं दिया। इधर बारिश का मौसम शुरू हो गया है। और कई जगह विद्युत तरवा डीपी खुली पड़ी है जिससे करंट फैलने का डर बना रहता है। लेकिन विद्युत मंडल के अधिकारियों ने इसे करंट ना पहले ऐसी कोई प्रबंध नहीं किए हैं।