देश को जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत, देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है। संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे 7 बार के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं। नियमों के अनुसार, कांग्रेस सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था।