सोनाक्षी-जहीर का मैरिज रिसेप्शन, सोनाक्षी लाल जोड़े में दिखीं

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए।

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर आॅफ व्हाइट ड्रेस में दिखे।
अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल हुए। सीरीज हीरामंडी की लगभग सभी स्टारकास्ट ने भी शिरकत की। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद सोनाक्षी-जहीर का रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखा गया है। यहां हुमा कुरैशी, जहीर के पेरेंट्स समेत कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं।

सलमान की पार्टी में पहली बार
मिले थे जहीर-सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। फिर कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए। दोनों को साथ में कई वेकेशन पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ते पर आॅफिशियल मुहर नहीं लगाई थी।

सोनाक्षी ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।’