इंदौर में अंतिम चौराहे पर गोली चली

 

रिश्तेदार के यहां मिलने आया महाराष्ट्र का युवक घायल

इंदौर। शहर में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। हत्या, हत्या का प्रयास और आत्महत्या तथा आत्महत्या का प्रयास के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह अंतिम चौराहे के पास गोली चल गई। इस दौरान दोस्त के साथ महाकाल दर्शन करने जा रहे महाराष्ट्र की युवक के पैर में गोली लगी है। समाचार लिखे जाने तक घायल मल्हारगंज थाने पर है। गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसका मेडिकल हुआ। बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आया था।