दतिया में दो परिवार में फायरिंग, महिला की मौत, एक घायल, आरोपी सरपंच फरार.

ब्रह्मास्त्र भोपाल

दतिया में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गोली सरपंच ने चलाई है। घटना जिले के वनवास गांव में शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के रतिराम यादव का सरपंच अरविंद्र यादव के भाई रविन्द्र से शराब पीने को लेकर विवाद हो हुआ था। ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन शनिवार रात को सरपंच अरविंद्र अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंच गया। मारपीट के दौरान फायरिंग कर दी। गोली रतिराम की बहू अहिल्या के सीने में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक गोली उसकी भतीजी को लगी, वो अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद से आरोपी फरार हैं।