कार के अंदर छात्रा की गला काटकर हत्या, दूसरे लड़के के साथ देखा, पीछा किया, गेट खोलते ही चाकू मारा

जबलपुर।

जबलपुर में 11वीं की छात्रा की उसके ही दोस्त रहे युवक ने हत्या कर दी। 16 साल की छात्रा किसी और लड़के के साथ कार में थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब छात्रा और उसका दोस्त घूमकर लौटे, आरोपी भी दौड़ लगाते हुए पीछे आ गया। वह पहले ही हत्या का मन बना चुका था।

ओमती इलाके के घंटाघर पर कार रुकी। छात्रा ने उतरने के लिए गेट खोला, ठीक तभी आरोपी ने उसके गले में चाकू मार दिया। घंटाघर से कुछ ही दूरी पर नया मोहल्ला में छात्रा का घर है। हमले के बाद आरोपी भाग निकला।

घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। छात्रा को घायल हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात मेडिकल कॉलेज लाने से पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।