इंदौर में पांच बच्चों की मौत के बाद एक और कांड, अब कोचिंग के 15 स्टूडेंट बीमार

 

इंदौर। अनाथ आश्रम में पांच बच्चों की मौत और 29 बच्चों की तबीयत खराब होने का मामला अभी हुआ ही है कि एक और कांड हो गया। नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 15 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी संयोगितागंज पुलिस को दी है। इन छात्रों का हाल जानने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह एमवाय अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने एमवाय में छात्रों के हाल जानने के बाद एकेडमी से पूछताछ की है। यह पता लगाया जा रहा है कि मैस में किसने क्या खाया था। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आखिरी बार जो भी खाया है और जहां भी खाया है उसकी जांच की जाएगी। मैस के खाने को जांच के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल इन छात्र-छात्राओं शिवा पुत्र अशोक कुमार शुक्ला, (19) साल,रिया कुमारी, पुत्री ब्रजेश सिंह, (18) साल के नाम सामने आए हैं।