केंद्रीय मंत्री और सीएम ने किया पौधारोपण

इंदौर-  शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधारोपण किया। यहां उन्होंने पहले देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी के बाद परिसर के अंदर पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर धरती पर हरियाली की चादर के लिए तैयार है। इंदौर शहर जो भी करता है अद्भुत करता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पौधा वृक्ष बने, इसकी सालभर की जवाबदारी लेंगे। उन्होंने कहा कि 51 लाख पौधे लगाकर हम क्लीन इंदौर को ग्रीन कवरेज में भी नंबर एक बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीलाबाई यादव की स्मृति में एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी माताजी श्रीमती संतरा देवी यादव के नाम पर आज इंदौर के बीएसएफ रेंज प्रांगण मे पौधा रोपा।15 हजार महिलाओं ने किया पौधारोपण
शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिजासन टेकरी स्थित बीएसएफ रेंज पर मातृवन की स्थापना की गई है। जहां एक लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। यहां 15 हजार महिलाओं के हाथों पौधारोपण किया जा रहा है। इसलिए इस स्थान का नाम मातृवन रखा गया है।