जिम्बाब्वे को 134 पर समेटा, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी, सीरीज 1-1 से बराबर

(हरारे )भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हरा दिया। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड के 77 रन के सहारे भारत ने 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाबी पारी में जिम्बाब्वे 134 रन बनाकर आॅलआउट हो गया। यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। भारतीय गेंदबाजों में आवेश खान और मुकेश कुमार 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को 2 विकेट मिले। अभिषेक शर्मा ने 47 बॉल पर सेंचुरी लगाई, यह जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भारतीय बैटर का पहला शतक है। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के मारे। अभिषेक ने ऋतुराज गायकवाड के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप की। रिंकू सिंह ने महज 22 बॉल पर 48 रन की पारी खेली।