शिप्रा नदी से तड़के 5:30 बजे मिली लाश

उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट के आज तड़के 5:30 बजे एक व्यक्ति का शव लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति की मौत डूबने से होना सामने आई है।

 

महाकाल खाना पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह शिप्रा नदी में लाश दिखाई देने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कुछ गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक 40 वर्ष के लगभग का था जिसके शरीर पर सिर्फ चड्डी बनियान थी। संभवत नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई है। घटनाक्रम भी 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। उसके पास से पहचान का कोई दस्तावेज भी नहीं मिला था। मृतक की बॉडी को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। मृतक के बाहरी होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस के अनुसार आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की थाना पुलिस को लाश मिलने से अवगत कराया गया है वहीं उनके यहां दर्ज गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। आसपास के जिलों में भी मृतक के फोटोग्राफ भेजे जाएंगे। 24 से 36 घंटे में पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया जाएगा।

You may have missed