पटनी बाजार में फैली दहशत बंदूक लेकर ट्रेक्टर के पीछे दौड़ता दिखा व्यक्ति

उज्जैन। गोपाल मंदिर से पटनी बाजार की ओर जाने वाले मार्ग गुरूवार दोपहर एक युवक बंदूक लेकर ट्रेक्टर के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दिया। युवक के हाथ में बंदूक देख लोग दहशत में आ गये। घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक और ट्रेक्टर की तलाश शुरू कर दी है। खाराकुआ थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर से पटनी बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर शाम 4 बजे के लगभग एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लेकर आगे चल रहे ट्रेक्टर के पीछे दौड़ता दिखाई दिया। मार्ग काफी व्यस्तम और व्यापारिक क्षेत्र होने से बंदूक देख लोग दहशत में आ गये। कुछ लोगों ने उसका मोबाइल से वीडियो बना

लिया। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति उसके पीछे आया और रोकने का प्रयास करते हुए खुद को छुड़ाकर ट्रेक्टर के पीछे जाने लगा। कुछ दूरी तक जाने के बाद ट्रेक्टर भी निकल गया और बंदूकधारी के साथ उसका साथी भी गायब हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी बंदूकधारी की तलाश में जुट गई थी। मामला किसी को भी समझ नहीं आया है कि आखिर क्या बात हुई कि व्यक्ति बंदूक लेकर ट्रेक्टर के पीछे भाग रहा था।
पुलिस को ट्रेक्टर पर नहीं मिला नबंर
मामले को लेकर सीएसपी ओपी मिश्रा से जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि 4 बजे के लगभग सूचना मिली थी, बंदूक लेकर दौड़ रहे व्यक्ति और उसके साथी की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले। ट्रेक्टर का नबंर भी ट्रेस करने का प्रयास किया गया। लेकिन नबंर नहीं था। बंदूक वाले का पता लगाने के लिये क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों देखे जा रहे है। जल्द पता लगा लिया जायेगा। उसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा।