बाइक गड्ढे में गिरने से दो महिलाएं घायल

इंदौर। चंदन नगर पावर हाउस के पास बाइक गड्ढे में गिरने से बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों हलवाई का काम कर एक ही बाइक पर साथ जा रहे थे। चंदन नगर थाना पुलिस ने फरियादी रामकन्या सैनी उम्र 44 साल निवासी व्यास नगर की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक राजू हलवाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि काम खत्म कर राजू हलवाई के साथ उसकी बाइक से अपने घर जा रही थी।

राजू ने चंदन नगर पावर हाउस के पास बाइक को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाया और बाइक गड्?ढे में कूदा दी। जिससे बाइक पर बैठी फरियादी रामकन्या और एक अन्य महिला गिर गई। घटना में दोनों महिलाओं को हाथ और पैर में चोट आई है। घटना 7 जुलाई की थी। मामले में पुलिस ने चार दिन बाद बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।