मॉं चामला मय्या का चुनर अर्पित कर पूजन अर्चन कर पौधारोपण किया

बड़नगर। मॉं चामला मय्या इस वर्ष प्रथम बार जलमग्न होने से परम्परा अनुसार नगर पालिका द्वारा सोमवार को विधायक जितेन्द्रसिंह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा के विशेष आतिथ्य में मॉ चामला मय्या की चुनर अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के पूर्व विधायक महोदय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर जलसभापति अजय दौराया, पार्षद नेहा शांतिलाल गोखरू, रितेश जैन चांदीवाला, रेखा राठोड, राजकुमारी निम्बोला, लालबहादुर बादशाह, रामप्रसाद राठोर, दिलीप जैन, गणपत डाबी, राजेश परमार, गजेन्द्रंसिंहसह राजावत, सतीश वर्मा, अर्चित गोखरू अन्य गणमान्यजनो सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कौल, विनोद पोरवाल, वाहिद बेग, सहित पी.एच.ई. कर्मचारी उपस्थित थे।