नीट पेपर लीक केस में दो और लोगों को किया गिरफ्तार

रांची/हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में पंकज और राजू हैं। पंकज को पटना और राजकुमार सिंह उर्फ राजू को झारखंड के हजारीबाग से पकड़ा गया है। पंकज पर नीट का पेपर चोरी करने का आरोप है। वहीं, राजू ने इसे आगे बढ़ाया। सीबीआई टीम 2 दिनों से हजारीबाग आना-जाना कर रही थी। सीबीआई की टीम ने 15 जुलाई को हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में छापा मारा। इससे पहले राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ राजू के कदमा स्थित घर में रेड की थी। टीम राजू को हिरासत में लेकर राज गेस्ट हाउस पहुंची। यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं।