घर के बाहर खड़े आटो चालक को मारे चाकू

उज्जैन। आटो चालक मंगलवार-बुधवार रात घर के बाहर खड़ा था। उसकी 2 युवको से कहासुनी हो गई। दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर चालक को चाकू मार दिये। घायल चालक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के चंद का कुआ में रहने वाला इकरार पिता अखलाक खान 40 वर्ष आटो चलता है। रात में घर के बाहर खड़ा था, जहां सिकंदर और रफीक निवासी अहमदनगर समीप रहने वाले युवक के यहां आये थे। दोनों शराबखोरी के साथ आपस में गाली-गलौच से बाते कर रहे थे। इकरार ने गाली देने से मना किया और कहा कि घर है महिलाएं रहती है। इसी बात पर सिकंदर और रफीक ने विवाद शुरू कर दिया। उसी दौरान दोनों का एक अन्य साथी आया और चाकू से इकरार के गले, हाथ पर वार कर भाग निकला। सिकंदर और रफीक भी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इकरार के लहूलुहान होने पर उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के लिये भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर 2 नामजद और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

You may have missed