ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ मोहर्रम पर्व का समापन

शुजालपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाले 6 दिवसीय मोहर्रम पर्व का समापन नगर में गुरूवार को ताजियों के विसर्जन के साथ हुआ। इस विसर्जन समारोह को समाजजनों ने परम्परागत रूप से मनाते हुए हेरतअंगेज करतब दिखाए। सिटी में सुबह से ही पर्व समापन की तैयारी चल रही थी। दोपहर को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए ताजिए अलग-अलग चल समारोह के रूप में सिटी में पहुंचे। जहां से सभी ताजियों का संयुक्त चल समारोह के रूप में अखाड़ों के साथ सिटी के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका के सामने समारोह के रूप में तब्दिल हो गए। यहां पर ताजियों को नागरिकों के लिए रखा गया। ताजियों के समक्ष पहुंचकर विभिन्न समुदाय के लोगों ने पूजा अर्चना करते हुए लोबान चढाई साथ ही मन्नत के धागे भी बांधे गए। सिटी बस स्टेंड पर विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने कई घंटों तक हेरतअंगेज करतब दिखाए। ताजियों के चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस पर्व के चलते प्रशासन द्वारा माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। समारोह उपरांत मोहर्रम के ताजिए करबला के लिए जमधड नदी रवाना हुए। सिटी में बस स्टेंड पर कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों, खलिफाओं व कलात्मक ताजिए बनाने वाले ताजिएदारों का सम्मान किया गया।

You may have missed