उ .प्र. की महिला श्रद्धालु को परिजनों से मिलवाया

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। महकाल दर्शन करने उत्तरप्रदेश के धगवा जगदीश थाना धारिया सूजान कुशीनगर से आई नीलमदेवी पति साधू यादव 35 वर्ष भीड़ के चलते परिजनों से बिछड़ गई थी। परिजनों के नहीं मिलने पर उसकी आंखों में आंसू आ गये। कुछ लोगों ने मदद कर महाकाल थाने पहुंचाया। एएसआई चंद्रभानसिंह ने महिला आरक्षक के साथ मिलकर श्रद्धालु नीमलदेवी से उसके परिजनों की जानकारी ली। लेकिन उसके पास किसी का मोबाइल नंबर होना भी सामने नहंी आया। एएसआई ने उसके गृहनगर के थाने का मोबाइल नबंर गूगल पर सर्च किया और संबंधित थाने से चर्चा कर परिजनों को मोबाइल प्राप्त किया। जिस पर चर्चा करने पर सामने आया कि परिजन रेलवे स्टेशन पहुंच चुके है। एएसआई चंद्रभानसिंह, महिला एसआई कविता मंडलोई और प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र के साथ पुलिस वाहन से नीलमदेवी को रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। जहां परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने नीलमदेवी के मिलने पर उज्जैन पुलिस का आभार माना।