पांच लोगों को चाकू मारने वाला नशेड़ी गिरफ्तार

इंदौर। रंजिश के चलते दुश्मन पर हमला करने चाकू लेकर निकले एक आॅटो चालक नशेड़ी ने विरोधी के नहीं मिलने पर उत्पात मचाते हुए पांच राहगीरों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के अनुसार अनुसार रविवार तड़के शैल्बी अस्पताल के सामने ब्रजेश पिता संतराम यादव निवासी पंचम की फैल और धनपाल पिता कल्याण सिंह लोधा (57) निवासी गोमा की फैल पर यश पिता धर्मेंद्र यादव निवासी गोटू की चाल ने चाकू से जानलेवा हमला किया था।

 

चाकू लगने से ब्रजेश की हालत नाजुक है। वहीं धनपाल का इलाज चल रहा है। फरियादी ने बताया 56 दुकान स्थित कैफे पर काम करता है। परसों रात दुकान बंद होने पर घर लौटा था। सुबह 4 बजे बिजली जाने पर साथी नरेश के साथ वॉक पर निकला था। तब सामने से आए यश यादव ने जानलेवा हमला कर दिया। फिर धनपाल को चाकू मारे। तीन अन्य लोगों को भी चाकू घोंप दिया। नशेड़ी ने इस कदर उत्पात मचाया कि जो सामने आया उसे चाकू मारे। पांच में से दो पुलिस के पास पहुंचे। बाकी ने केस दर्ज नहीं कराया। बृजेश के सीने और पेट में चाकू लगा है। खून ज्यादा बहने ने उसे एमवाय से शेल्बी हॉस्पिटल रेफर किया गया।