केन्द्रीय जेल उप अधीक्षक शर्मा सेवानिवृत्त

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन। केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के उप अधीक्षक सुनील शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। जेल परिसर में उनका बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक मनोज साहू ने कहा कि गंभीर बीमारी कैंसर से जीतने के बाद अपने सुनील शर्मा ने कर्तव्य और अनुशासन के साथ सेवा देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी कमी जेल प्रशासन को महसूस होगी। जेल प्रशासन द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उप अधीक्षक को विदाई दी गई। समारोह का संचालन डिप्टी जेलर सुरेश गोयल द्वारा किया गया। इस दौरान जेल प्रशासन के जेलर जसवंत सिंह डामोर, डिप्टी जेलर प्रवीण मालवीय और जेल के सिपाही मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद पुष्प वर्षा और ढोल के बीच उपाधीक्षक शर्मा को सम्मानपूर्वक उनके बंगले तक ले जाया गया। जेल प्रशासन द्वारा मिले सम्मान पर सेवानिवृत्त हुए उप अधीक्षक शर्मा ने कहा कि जितना हो सके अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करे, जो जरूरतमंद है उसकी मदद जरूर करे। बिदाई समारोह के कार्यक्रम में उप अधीक्षक के परिजन भी मौजूद थे।