बारिश थमते ही तापमान में आई तेजी, बुधवार को तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज

दैनिक अवन्तिका उज्जैन।
उज्जैन। बुधवार को बारिश का दौर थमा दिखाई दिया। सुबह से लेकर शाम तक 4 मिमी. बारिश हुई। जिसके चलते आसमान में छाये बादल भी छंटते दिखाई दिये और मौसम कुछ हद तक साफ होने पर अधिकतम तापमान में तेजी आई। जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। 29 जुलाई को दिन का तापमान 27 डिग्री पर आ गया था। मंगलवार-बुधवार रात न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई थी। अधीक्षक के अनुसार एक-दो दिन तक रिमझिम बारिश हो सकती है उसके बाद फिर से नया सिस्टम एक्टिव होने पर बारिश का दौर शुरू हो जायेगा।