आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी……महाकाल के दरबार में सुबह से ही आनंद का माहौल

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान शिव को प्रिय सावन महीने में आरती का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया।

आज सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भस्म आरती के पहले बाबा को जल से नहला कर महा पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें दूध ,दही ,घी ,शहद व फलों के रसों से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग, चंदन आभूषण और चंद्र अर्पित कर भोलेनाथ का राजा के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। बाबा को भस्म चढ़ाई गई। भस्मीभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्म आरती की गई। आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहौल है।

You may have missed