पति कांवड़ लेने गया हरिद्वार, पत्नी भाग गई बॉयफ्रेंड के साथ

अलवर। राजस्थान के अलवर में रिश्तों में धोखे की सच्ची घटना देखने को मिली। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग भाग गई। वो भी तब जब उसका पति कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। पति को जैसे ही पता चला कि उसकी बीवी किसी गैर मर्द के साथ भाग गई है तो मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने अपनी कांवड़ एक दोस्त को थमाई। फिर सीधे घर पहुंचा। वहां उसके माता-पिता और बेटा ही थे। पत्नी गायब थी। माता-पिता ने उसे सारी बात बताई। पति परेशान हो गया। उसने फिर सीधे थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रैणी कस्बे के एक गांव की है। यहां रहने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। घर में विकलांग पिता, पत्नी और बेटा था। रातोरात उसकी पत्नी गायब हो गई। सुबह पता चला कि वो तो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

 

पीड़ित शख्स के माता-पिता बहू को ढूंढते रहे। लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं लगा। उन्होंने बेटे को पूरी बात बताई। शख्स ने फिर अपनी पत्नी को कई दफे फोन लगाया। लेकिन उसका फोन स्विच आॅफ आया। पति इसे घबरा गया। उसने अपनी कांवड़ दोस्त को पकड़ाई। तुरंत अलवर आया और यहां थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया