कलश यात्रा निकालकर कनकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

कानड़। शिव भक्ति में डूबे रहने वाले भक्तों के लिए सावन माह उत्साह और भक्ति लेकर आता है। सावन की शुरूवात से ही भगवान शिव की आराधना में भक्त लीन होकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु जल दूध पंचमत्रत आदि से अभिषेक कर भोलेनाथ को बिलपत्र, भांग,धतूरा आदि चढ़ा रहे हैं तो वहीं कोई कावड़ लेकर तो कोई कलश यात्रा निकालकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करके महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं । भोले की भक्ति से सराबोर महिलाएं भी नगर से प्रतिदिन अलग अलग स्थानों से कलश यात्रा निकालकर भोलेनाथ को जल अर्पित करती हैं ।इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के अति प्राचीन मंदिर भूतेश्वर महादेव शिव डेरा से मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में कलश यात्रा निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शमिल हुई। यात्रा में महिलाएं लाल रंग के परिधान में अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां महिलाओं ने कलश के जल से बाबा कनकेश्वर का जलाभिषेक किया और सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया।