जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण, हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए- कलेक्टर

देवास। वर्षा जल के संचय के लिए चलाये जा रहे अमृत संचय अभियान के तहत कलेक्टर ऋषव गुप्ता सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को जल संचय का महत्व बताया। कलेक्टर ने कहा कि जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बोरी बांध बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम के माध्यम से सीएम राइज स्कूल में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम विद्यार्थियों को जल संचय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
कलेक्टर ने सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और अटल लैब (रोबोटिक लैब) का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में भू-जल वैज्ञानिक सुनील चतुवेर्दी ने विद्यार्थियों को जल संचय की आवश्यकता एवं उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने दैनिक जीवन में जल संचय के तरीकों को अपनाने का आव्हान किया।