क्या कहते है आज आपके सितारे

आज का पंचांग

 

10 अगस्त 2024, दिन- शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि , चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में शाम 4.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कर्क में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.07 बजे से सुबह 10.47 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व

मेष
आज मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के लिए अपने टाइम मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान देना पड़ेगा। आज अपने काम में परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन अवश्य लेना पड़ेगा। अच्छे रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करने का उचित दिन है।   आपको अपने प्रेम संबंध में दूसरे की बात नहीं करनी चाहिए। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ने से आपके अपने लोग ही आपसे ईर्ष्या करने लगेंगे।

वृष
आज के दिन वृष राशि वालों के लिए कोई ऐसा कार्य होगा जो लंबे समय से पूर्ण नहीं हो रहा था कोई न कोई बाधा आ जा रही थी। आप अपने परिवार के साथ विशेष रूप से दिन के अंत में एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।  आपको निवेश में सावधानी बरतनी है क्योंकि मार्केट सबसे ऊंचे पायदान पर है, जोखिम ज्यादा लेने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह एहसास होगा कि आप किसी से प्रेम करने लगे हैं। संगीत सुनने से आपको सकारात्मक भाव आता है और यह एक चिकित्सा के रूप में शरीर को स्वस्थ भी रखता है।

 मिथुन
आज मिथुन राशि वालों के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण आपके व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों और प्रणालियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आज परिवार में अपनी स्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए तेजी से और निर्णायक रूप से कार्य करने की आवश्यकता होगी।  आपकी आय आपको अतिरिक्त जगह निवेश करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके प्रेम की चर्चा का दिन रहने वाला है, आप बहुत छुपा रहे थे आज सबको पता चल जायेगा। आपको किसी समारोह में संगीत की महफिल मिलेगी। नए पुराने गाने सुनकर मन आनंदित होगा।

कर्क
आज कर्क राशि वालों के लिए कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति होने का योग बन रहा है। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। आकस्मिक खर्चों को चुकाने के लिए कुछ पहले से व्यवस्था कर लें। आपके प्रेमी जीवन में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है क्योंकि पारिवारिक विरोध ज्यादा हो गया है।  नकारात्मकता आपके करियर की प्रगति के मार्ग में बाधक है। आज आप स्वयं में कुछ रचनात्मक करने की इच्छा महसूस करेंगे। जल्दबाजी न करें वाहन सावधानी से चलाएं। ज्यादा सोचो मत करो सफलता कार्य को करने से मिलेगी सोचने से नहीं मिलेगी।

सिंह
आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी बदलने की आपकी योजना साकार होने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं को अन्य सदस्यों के साथ साझा करने से आप उनका समाधान निकाल सकेंगे। जुए या ऑनलाइन गेम में पैसा बर्बाद मत करो। लवमेट के साथ आपसी संबंध मधुर रहे इसके लिए दोनों को समझना पड़ेगा गुस्सा होने से संबंध नहीं चल पाएगा।  आप खेलकूद, व्यायाम और योग का आनंद लेते हुए बीमारियों को दूर रखने में सफल रहेंगे। अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको सही दिशा में सही समय का उपयोग करना चाहिए।

कन्या
आज कन्या राशि वालों के लिए जो वेबसाइट का निर्माण करने वाले जातक हैं उनके लिए बहुत अच्छा है उनकी जो भी मनोकामना होगी वो पूर्ण होगी। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाए रखिए भविष्य में आपकी मदद आर्थिक और शारीरिक दोनों तरीके से उनके द्वारा होगी।  घरेलू सामान की खरीदारी करना पड़ेगा।  पूजा पाठ और धार्मिक सत्संग जीवन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करते हैं और सही गलत का अनुभव करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

तुला
आज तुला राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने से सफलता मिलेगी। जहां तक संभव हो घर की स्थिति को धैर्यपूर्वक संभालकर रखें और गुस्से से बचें। आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है  आर्थिक नुकसान होता हुआ दिख रहा है।  आज का समय पुरानी बातों को भूलकर नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने का है।

वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपकी शिकायत आपके सहकर्मी द्वारा आपके उच्च अधिकारी से की गई है आपको सफाई देने के लिए जाना पड़ेगा। अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करने के लिए कुछ विशेष योजना बनाने के लिए बहुत बढ़िया दिन है। शेयर बाजार का गहन ज्ञान आपको अच्छा सौदा करने में सक्षम बनाएगा और धन लाभ भी होगा। आपका प्रेम संबंध बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है अब ज्यादा दिन चलने की उम्मीद नहीं है अलगाव हो जायेगा।

धनु
आज धनु राशि वालों के लिए जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको नई रणनीति के साथ आने वाली परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। बच्चों के साथ समय बिताने से आप बहुत कुछ नया सीख सकेंगे। आपके प्रयास से धन लाभ होगा।  किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके द्वारा लोगों की मदद करने की आदत आपको आनंदित और उत्साहित करती है। आपका दृढ़ विश्वास आपको न्याय, मूल्यों और प्राथमिकताओं के लिए खड़े होने का साहस देता है।

मकर
आज मकर राशि वालों के लिए बीमा एजेंटों और सेल्स के कार्य से जुड़े लोगों को सही समाधान पेश करने के लिए ग्राहकों की जरूरतों को समझना पड़ेगा। परिवार में सब कुछ सही चल रहा है, सभी आनंद में और प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कर्ज को चुकाने के लिए धन की व्यवस्था करेंगे।
प्रेम संबंध में एक दूसरे का साथ जीवनभर रहे ऐसे वादे करने वाले हैं। करुणा घृणा की भावना को दूर करने में मदद करती है। आपको आलोचना करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए उनसे विवाद हो जायेगा। आपकी जल्दबाजी आपका काम बिगाड़ देगी ध्यान और धैर्य से सभी कार्य करिए।

 कुम्भ
आज कुंभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा होने की वजह से आपके कार्य में सभी मदद करेंगे। परिवार में बहन की शादी हो जाने से माता पिता और आप आनन्द और संतुष्टि का अनुभव करेंगे।  आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको अपने खर्चे को कम करने के साथ आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।  आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की खराबी को गंभीरता से लें।

मीन
आज मीन राशि वालों के लिए व्यवसायियों को अपने कार्य में प्रगति करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी पर रखना पड़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर सभी को रोमांचित कर देगी।  सरकारी परियोजना का कार्य मिलने से आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छा सुधार आने वाला है। प्रेम करिए तो उसको सही मंजिल तक ले जाने का प्रयास करिए नहीं तो वादा मत करिएगा। उत्साहपूर्ण मन स्थिति में रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहेंगी। आपको अपने लाभ के लिए दूसरों के मार्गदर्शन का सावधानीपूर्वक पालन करने की आवश्यकता बन रही है।

You may have missed