मैदान का समतलीकरण कार्य सहित निगम सम्बंधित व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित किये – आयुक्त श्री आशीष पाठक* *मुख्य ध्वजारोहण समारोह स्थल दशहरा मैदान का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण*

दैनिक अवन्तिका
उज्जैन: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान आयोजित होने वाले मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा दशहरा मैदान का निरीक्षण कर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आपने सम्बंधित अधिकारियों से निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसे दृष्टिगत रखते हुए निगम से सम्बंधित समस्त कार्यो की सुव्यवस्थित रूप से किया जाए।
आपने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दशहरा मैदान पर परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मैदान का समतलीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाकर चूरी बिछाने का कार्य किया जाए।
दशहरा मैदान पर निगम द्वारा समतलीकरण के साथ ही वाटर प्रूफ टेंट व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्थाएं की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, श्रीमती आरती खेडेकर उपस्थित रहे।