थाना भवनों के साथ पुलिसकर्मियों ने घरों पर फहराया तिरंगा

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव में 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान में रविवार को पुलिस ने अपनी भागीदारी को पूरा करते हुए थाना भवनों से लेकर पुलिस कंट्रोलरूम के साथ घरों में तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान मनाये जाने के निर्देश जारी किये है। इसकी को लेकर पुलिस विभाग ने तिरंगा अभियान में अपनी भूमिका निभाई है। वहीं सामाजिक संस्थाओं के साथ शासकीय विभागों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने की शुरूआत करते हुए देशभक्ति का जज्बा जगाने की मुहिम को शुरू कर दिया है। शनिवार को जिला चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली थी। 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में भी उत्साह दिखाई देने लगा है। टॉवर चौक पर तिरंगा ध्वज की दुकाने सज चुकी है। वहीं देशभक्ति से जुड़ी पोशाखों से कई दुकाने सजी दिखाई देने लगी है। आज से शहर में तिरंगा यात्रा निकालने की शुरूआत भी होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन 15 अगस्त को दशहरा मैदान पर होगा। जिसकी रूपरेखा प्रशासन ने तैयार कर ली है। मुख्य समारोह स्थल पर होने वाली परेड़ की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग, स्कूली विद्यार्थी, स्काउड-गाइड, एनसीसी कैडेट्स रिहर्सल में लगे है। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इससे पहले घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान का उत्साह दिखाई देने लगा है।

You may have missed