क्या कहते है आज आपके सितारे

                                                                       आज का पंचांग 
13 अगस्त 2024 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर ब्रह्मा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11: 59 -12:52 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 15:41 − 17:20 मिनट तक रहेगा।

मेष    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नया सवेरा लेकर आ रहा है। रिस्क लेकर नए कार्य हाथ में ले सकते हैं। जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी कार्य पूरे हो तो दिखाई देंगे। घर के सुख साधनों में कमी आ सकती है।  नया वाहन भवन लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पढ़ाई से हटकर अलग क्षेत्र में प्रयास करने का दिन है, सफलता प्राप्त होना दिख रहा है।

वृषभ  वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। आपके लिए चल रहे समय के अनुसार आपको आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। जीवन में उन्नति करने के लिए किसी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बुजुर्ग के सहयोग से रुके हुए कार्य गति प्राप्त करेंगे। पारिवारिक रूप से दिन सुख में बना रहेगा।  जीवनसाथी का सहयोग भरपूर रूप से मिलेगा। शाम के समय उनसे विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए कुछ नया करने का दिन है। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं के लिए दिन श्रेष्ठ है किए गए प्रयास सफल होते दिखाई देंगे।

मिथुन    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। आज आपको नए कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन में परिवर्तनशील बने रहें जो कार्य गति में नहीं थे। उन्हें छोड़ दें नए कार्यों की शुरुआत करें। आज का दिन उत्तम बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। परंतु उनके पैरों का दर्द शाम के समय समस्या का कारण बन सकता है।  विद्यार्थी वर्ग के लिए कलात्मक सोच और कल्पना शक्ति कुछ नया करने की प्रेरणा से भरा दिन है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आईटी के क्षेत्र में भाग्य आजमाने का दिन है सफलता प्राप्त होती दिख रही है।

कर्क    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी लग्न के स्वामी नीच में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंताएं आपको घेर सकती हैं। मन को नियंत्रण में रखें महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ना लें। जरूरी काम अभी टाल दें।  जीवनसाथी का सहयोग मन को प्रसन्न करेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए कठिन समय हो सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज के दिन निराशा मिल सकती है, किसी के सहयोग की अपेक्षा ना करें।

सिंह        सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला फल लेकर आया है। आज के दिन आपके लग्न में गोचर कर रहे हैं। बुध और शुक्र आपको रचनात्मक और कलात्मक विचारधारा दे रहे हैं, जिससे आप कुछ नया करने जा रहे हैं। जो लोग आर्किटेक्ट या क्रिएटिविटी के किसी क्षेत्र में जुड़े हैं।  आज का दिन उन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। जीवनसाथी का सहयोग निरंतर बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन श्रेष्ठ सिद्ध होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अभी संघर्ष करने का समय है। सफलता मिलने में समय लग सकता है।

कन्या      कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नए रास्ते खोलने वाला है। आपका परिश्रम सही दिशा में जा रहा है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी। आपकी योजनाएं सफल होती दिख रही हैं, परंतु पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में बाधा आ सकती है। योजना पर तरीके से कम करें। शत्रु परास्त होंगे।  जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा परंतु उनका शारीरिक कष्ट हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन मिला-जुला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सही समय चल रहा है। आपके द्वारा किया गया परिश्रम सफलता प्रदान करेगा।

तुला     तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आप लोगों को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। पीठ पीछे लोग आपकी बुराई कर रहे हैं। सावधान रहें ऑफिस में बॉस के साथ मिलकर काम करें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इनकम टैक्स के कार्यों में गलती ना करें।  शेयर मार्केट से विशेष लाभ होता दिख रहा है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को उन्नति मिलने की संभावना है। योजनाएं सफल होगी। आज जिस नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे उसमें सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक     वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन संघर्ष भरा हो सकता है। आज आपके लग्न में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। चंद्रमा नीच के होने से आपके मन में निराशा के भाव या असफलता का डर पैदा कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज को आज शारीरिक कष्ट अधिक हो सकते हैं।   संतान की ओर से चिंता हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए एकाग्रता बनाकर अध्ययन करने का समय है। अन्यथा प्रयास असफल हो जाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। मन में निराश ना आने दे।

धनु     धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अचानक लंबी दूरी की यात्रा करवा सकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार ना दें पैसा ढूब सकता है। परिवार में किसी तरह का उत्सव का आयोजन हो सकता है।  विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन उत्तर दिशा में जाकर प्रयास करने का है। सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

मकर      मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कष्टों भरा हो सकता है। आपके आए भाव में लगन से 11 भाव में नीचे के चंद्रमा का गोचर शुभ फल नहीं दे रहा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं।  आपको मानसिक चिंताएं बन सकती हैं। पारिवारिक रूप से क्लेश होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं दिख रहा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

कुंभ     कुंभ राशि वालों के लिए समय लगातार चुनौतियों भरा चल रहा है। आज का दिन आपके लिए संघर्षों भरा हो सकता है। घर में अनचाहे अतिथि के आने से मन असंतुष्ट होगा। घर से दूर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।  लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च अधिक होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी में काम कर रहे साथियों को आज सावधानी से काम करना होगा, अन्यथा सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ सकता है।

मीन    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना हुआ है। लग्न में राहु का गोचर लगातार आपको भ्रमित कर रहा है। सात्विक और स्वच्छ भोजन करें। जीवनसाथी से सलाह करके ही निर्णय लें। शत्रु परास्त होते दिखाई देंगे। घमंड ना करें। पराक्रम में वृद्धि होने का योग बन रहा है।  विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना हुआ है। ऊंची कल्पना आपको नया रास्ता दिखा सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन लगातार अनुकूल चल रहे हैं। आज के दिन पूर्व दिशा में जाकर नौकरी की तलाश करना सफलता प्रदान करने वाला हो सकता है।

You may have missed