महाकाल दर्शन कर लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला – पत्नी की मौके पर हुई मौत पति की हालत गंभीर

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आए दंपति शाम को निकाली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने के बाद देर रात वापस लौट रहे थे। देवास रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

नागझरी थाना पुलिस ने बताया कि देर रात देवास रोड हुंडई शोरूम के सामने बाइक सवार महिला पुरुष को अज्ञात वहान ने कुचल दिया था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सामने आया कि महिला के ऊपर से अज्ञात वाहन का पहिया गुजरने पर उसकी मौत हो चुकी है। उसके साथ मौजूद पुरुष गंभीर घायल है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया वहीं उनके पास मिले दस्तावेजों से देवास जिले के विजयागंजमंडी स्थित ग्राम में रहने वाले परिजनों को सूचना दी गई। रात में ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे उन्होंने मृतक महिला की पहचान साधना सोलंकी और घायल की पहचान लोकेंद्र सोलंकी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी है और महाकाल दर्शन करने के साथ सवारी में शामिल होने उज्जैन आए थे। मामले में सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति रात भर से बेहोशी की हालत में है जिसे हो जाने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

You may have missed