इंदौर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारी

मरा समझकर उसी बंदूक से कर लिया सुसाइड, खाने की बात पर हुआ विवाद

 

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इसके बाद भाई को मरा समझकर उसी बंदूक से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों भाइयों के बीच खाने-पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। छोटे भाई की हालत गंभीर है।

 

मामला एरोड्रम इलाके के दुर्गानगर में सोमवार शाम करीब 6.30 बजे का है। डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि परवेज शेख (40) पिता अल्लाह नूर ने अपने छोटे भाई जावेद (38) पर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। घायल जावेद को पहले निजी अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

 

पिता हेड कॉन्स्टेबल पद से हुए रिटायर- परवेज और जावेद के पिता अल्लाह नूर पुलिस डिपार्टमेंट से हेड कॉन्स्टेबल के पद से 2006 में रिटायर हुए थे। भाइयों के बीच पैसों और पारिवारिक कलह के चलते विवाद हुआ था।

 

बहन ने रोते हुए पिता को दी जानकारी- जावेद और परवेज की बहन ने बताया कि वह एक घंटे के लिए घर से बाहर गई थी। घर के पीछे कमरे में पिता अल्लाह नूर थे। एक बहन के बच्चे भी अंदर ही थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वह बाहर की तरफ आए। तो देखा कि जावेद घायल है वहीं परवेज गिरा पड़ा है। वह रोते हुए अंदर पहुंची और पिता को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग आए और पुलिस को जानकारी दी।