अंजना तिवारी पीटीएस एसपी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होगी पीटीएस एसपी

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। राज्य पुलिस सेवा अधिकारी पीटीएस एसपी अंजना तिवारी को  इस वर्ष सराहनीय सेवाओं के लिये महामहिम राष्ट्रपति ने पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हे आगामी स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में पदक प्रदान किया जायेगा।
वर्ष 1998 में राज्य पुलिस सेवा में आई अंजना तिवारी ने अपने केरियर की  शुरूआत इंदौर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रसिंह सेंगर के मार्गदर्शन में की थी। उन्होने इंदौर में डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी मुख्यालय, एएसपी टैफिक, एडिशन डीसीपी ट्रैफिक, एसपी फायर के साथ 15 वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के रूप में सेवाएं दी। उन्हे देवास सीएसपी, एसडीओपी मंडलेश्वर के साथ उज्जैन में कोतवाली सीएसपी का दायित्व भी निभाया। एएसपी ट्रैफिक रहते हुए उन्हे म.प्र. पुलिस के. एफ. रूस्तमजी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। यहीं नहीं उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में 2010 में सूडान और 2022 में दक्षिणी सूडान में भारत के प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया। वर्ष 2004, 2016 में सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में जिम्मेदरियों का निर्वाह किया। इसके लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क तथा सिंहस्थ मैडल से सम्मानित किया गया था। वर्तमन में अंजना तिवारी उजजैन पीटीएस एसपी के रूप में सेवाएं दे रही है।

You may have missed