ये देश है वीर जवानों का….दरोगा ने थिरकाए कदम

नीमच। आजादी की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में कई आयोजन किए जा रहे है वहीं गांव-गांव और नगर-नगर तिरंगा रैली भी निकाली जा रही है। तिरंगा रैली को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कुकड़ेश्वर नगर में भी तिरंगा रैली आयोजित की गई।
इस रैली में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल कुकड़ेश्वर के दरोगा राधेश्याम दांगी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। तिरंगा रैली के दौरान दरोगा जी ढोल-ताशों की धुन पर थिरकने लगे। हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर शानदार डांस करने का उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।