महापौर द्वारा 31 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण

इन्दौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कर्मचारियो के हित को दृष्टिगत रखते हुए निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए  कर्मचारियो का विगत 20 वर्षो से लंबित कर्मचारी कल्याण निधि की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया  इस हेतु निगम द्वारा लगभग 12 करोड की राशि का भुगतान किया गया।

इसके साथ ही गोगानवमी व आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए  स्थाई व दैनिक सफाई मित्रो को वेतन के पेटे अग्रिम राशि का भी भुगतान किया गया तथा शासन निर्देशानुसार निगम अधिकारी व कर्मचारियो को मंहगाई भत्ते की एरियर राशि सहित भत्ते की बकाया राशि की एक तिहाई राशि का भी कर्मचारियो को भुगतान किया गया। विदित हो कि निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए ऐसे कर्मचारी जिनको सेवानिवृत्त हुए, 20 वर्ष से भी अधिक समय हो गया था, उनकी पात्रतानुसार कर्मचारी कल्याण निधि राशि का भुगतान संबंधित कोष में राशि की अपर्याप्त के कारण से लंबे समय से लंबित था, जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियो को समय पर कर्मचारी कल्याण निधि का भुगतान नही हो पा रहा था, इसके साथ ही निगम सेवा से सेवानिवृत्त कई ऐसे ऐसे भी कर्मचारी थे, जिनकी सेवानिवृत्त के बाद मृर्त्यु हो गई और उन्हे कर्मचारी कल्याण निधि की राशि भी प्राप्त नही हुई।